Guru Puja · Livestream Guideगुरु पूजा · सीधा प्रसारण कैसे देखें
60th Guru Puja Celebration
🎉 Update: All livestreams are now free of charge for everyone! 🎉 ध्यान दें: सभी सीधे प्रसारण अब सबके लिए निःशुल्क हैं!
For remote locations & small communitiesदूरदराज़ के स्थानों और छोटे समुदायों के लिए

Watch the Guru Puja Livestreams — from anywhere

गुरु पूजा का सीधा प्रसारण कहीं से भी देखें

This is the official guide for remote locations, where small communities come together to watch. Wherever you are in India, you can join the Guru Puja celebrations live — completely free. This page explains every way to watch, how to show it on a big screen for your family or community, how much internet you need — and who to contact if you need help.

यह मार्गदर्शिका विशेष रूप से उन दूरदराज़ के स्थानों के लिए है, जहाँ केन्द्रों या एक साथ मिलकर सब लोग सीधा प्रसारण देखते हैं। आप भारत में कहीं भी हों, गुरु पूजा समारोह में सीधे जुड़ सकते हैं, पूरी तरह निःशुल्क। इस पृष्ठ पर बताया गया है कि सीधा प्रसारण कैसे देखें, इसे परिवार या अपने क्षेत्रों के लिए बड़ी स्क्रीन पर कैसे दिखाएँ, कितना इंटरनेट चाहिए, और मदद के लिए किससे संपर्क करें।

“It’s that rarest of experiences in a world of noise and busyness: the joy of just being.”— Prem Rawat

"शोर और भागदौड़ से भरी इस दुनिया में यह सबसे दुर्लभ अनुभवों में से एक है: बस जीवित होने का आनंद।"— प्रेम रावत

We are so excited for this year's Guru Puja — and we want as many people as possible to enjoy it, in every city, town, and village. Wherever you are and whatever devices you have, we will help you get connected. Distance and technology should never come between anyone and this celebration. If anything on this page is unclear, just ask us — we are here for you. — With love, the Rawat Creations team, with TimelessToday & Intelligent Existence

इस वर्ष हम गुरु पूजा को लेकर बहुत उत्साहित हैं, और हमारी हार्दिक इच्छा है कि अधिक से अधिक लोग इसका आनंद लें, हर शहर, कस्बे और गाँव में। आप कहीं भी हों और आपके पास जो भी उपकरण हों, हम आपको जुड़ने में मदद करेंगे। दूरी और तकनीक इस उत्सव और आपके बीच कभी नहीं आनी चाहिए। इस पृष्ठ पर कुछ भी समझ न आए, तो बेझिझक पूछें, हम आपकी मदद के लिए प्रस्तुत हैं। — सप्रेम, TimelessToday® और Intelligent Existence® के साथ Rawat Creations टीम

60th Guru Puja — A Global Celebration: July 31, August 1 & 2, 2026. 60वां गुरु पूजा — एक वैश्विक उत्सव · 31 जुलाई, 1 और 2 अगस्त, 2026
60th Guru Puja60वां गुरु पूजा

A worldwide celebration, sixty years in the making

एक वैश्विक उत्सव, साठ वर्षों की यात्रा

This year marks an extraordinary milestone — sixty years since Prem Rawat first spoke publicly as a Master.

यह वर्ष एक असाधारण उपलब्धि का प्रतीक है: साठ वर्ष हो गए हैं जब श्री प्रेम रावत जी ने पहली बार एक गुरु के रूप में सार्वजनिक रूप से प्रवचन दिया था।

Since that day in 1966, his message has reached millions of people around the world, encouraging them to discover the possibility of peace within themselves through their own understanding.

1966 के उस दिन से, उनका संदेश दुनिया भर के लाखों लोगों तक पहुँच चुका है। उन्होंने लोगों को प्रेरित किया है कि वे अपने विवेक से, अपने भीतर छिपी शांति की संभावना को पहचानें।

To celebrate this remarkable anniversary, people from around the world will gather for Guru Puja 60 — a three-day celebration in New Delhi, India. Filled with music, reflection, and inspiring talks from Prem Rawat, the event will also be available through complimentary worldwide livestreams, making it possible for anyone, anywhere, to be part of this historic occasion.

इस उल्लेखनीय वर्षगाँठ का उत्सव मनाने के लिए, दुनिया भर से लोग नई दिल्ली, भारत में एकत्रित होंगे। तीन दिनों का यह उत्सव संगीत, आत्म-चिंतन और प्रेम रावत जी के प्रेरक संबोधनों से भरपूर होगा। और इसकी सबसे सुंदर बात यह है कि यह कार्यक्रम निःशुल्क वैश्विक सीधे प्रसारण के माध्यम से भी उपलब्ध होगा, ताकि दुनिया में कहीं भी बैठा कोई भी व्यक्ति इस ऐतिहासिक अवसर का हिस्सा बन सके।

One message. Sixty years. Countless lives touched.
A worldwide celebration!

एक संदेश। साठ वर्ष। अनगिनत जीवन, प्रेरित और परिवर्तित।
एक विश्वव्यापी उत्सव!

1Choose your screenअपनी स्क्रीन चुनें

Choose how you will watch

देखने का तरीका चुनें

The livestream is available on all of these. Pick whichever device you already have.

सीधा प्रसारण इन सभी मंचों पर उपलब्ध है। जो उपकरण आपके पास पहले से है, वही चुनें।

🎬 ऐप्प और सीधा प्रसारण तक कैसे पहुँचें — वीडियो ट्यूटोरियल

  • Evening programs — livestreaming free on TimelessToday.
  • Saturday & Sunday morning programs — livestreaming free on Intelligent Existence.
  • Opening Night, Friday July 31 — also livestreaming free on Prem Rawat's Official YouTube Channel, in English & Hindi only.
  • शुक्रवार 31 जुलाई की शाम को शुभारंभप्रेम रावत जी के आधिकारिक YouTube चैनल पर भी निःशुल्क सीधा प्रसारण, केवल अंग्रेज़ी और हिंदी में।
  • शाम के कार्यक्रमTimelessToday पर निःशुल्क सीधे प्रसारण।
  • शनिवार और रविवार के सुबह के कार्यक्रमIntelligent Existence पर निःशुल्क सीधे प्रसारण।
📍 In-person attendance in Delhi is now at capacity — registrations there are closed. But wherever you are, you're warmly invited to join the celebration live online, completely free. 📍 दिल्ली का कार्यक्रम स्थल अब पूरी तरह भर चुका है। वहाँ पंजीकरण बंद हो चुके हैं। लेकिन आप जहाँ भी हों, इस उत्सव में निःशुल्क ऑनलाइन जुड़ने के लिए आपका हार्दिक स्वागत है।
Evening programs by web browserशाम के कार्यक्रम — वेब ब्राउज़र से

TimelessToday website

TimelessToday वेबसाइट

Open timelesstoday.tv in any browser (Chrome, Safari). On the day of each evening program, look in the “Livestream” section — the livestream link will be there. No login needed.

किसी भी ब्राउज़र (Chrome, Safari) में timelesstoday.tv खोलें। प्रत्येक शाम के कार्यक्रम के दिन "लाइवस्ट्रीम" अनुभाग में देखें। वहीं सीधे प्रसारण का लिंक मिलेगा। लॉग इन की आवश्यकता नहीं।

Evening programs via appशाम के कार्यक्रम — ऐप से

TimelessToday app

TimelessToday ऐप्प

Free app for iPhone / iPad and Android. Install it and open the “Livestream” section on the day of each evening livestream — no login needed.

iPhone / iPad और Android के लिए निःशुल्क ऐप्प। ऐप्प इंस्टॉल करें। प्रत्येक शाम के सीधे प्रसारण के दिन "लाइवस्ट्रीम" अनुभाग खोलें। लॉग इन की आवश्यकता नहीं।

Evening programs on Smart TVशाम के कार्यक्रम — स्मार्ट टीवी पर

Apple TV · Android TV / Google TV

Apple TV · Android TV / Google TV

The TimelessToday app is also available on Apple TV and on Android TV / Google TV for watching the evening programs. Search “TimelessToday” in your TV’s app store and install it. The easiest option if you have a smart TV.

शाम के कार्यक्रम देखने के लिए TimelessToday ऐप्प Apple TV और Android TV / Google TV पर भी उपलब्ध है। अपने टीवी के ऐप्प स्टोर में "TimelessToday" खोजें। इसे इंस्टॉल करें। स्मार्ट टीवी होने पर यह सबसे आसान तरीका है।

Saturday & Sunday morningsशनिवार और रविवार सुबह

Intelligent Existence

Intelligent Existence

The weekend morning programs livestream free on intelligentexistence.com. Open it in your browser on the day — no login needed.

सप्ताहांत के सुबह के कार्यक्रम intelligentexistence.com पर निःशुल्क सीधे प्रसारित होते हैं। कार्यक्रम के दिन इसे अपने ब्राउज़र में खोलें। लॉग इन की आवश्यकता नहीं।

Friday July 31 only · English & Hindiकेवल शुक्रवार 31 जुलाई · अंग्रेज़ी और हिंदी

Opening Night on YouTube

शुभारंभ — YouTube पर

The Opening Night, Friday July 31, also livestreams free on Prem Rawat's Official YouTube Channel — in English and Hindi only. A good option if YouTube is easiest for you on that first night.

पहली शाम, शुक्रवार 31 जुलाई, प्रेम रावत जी के आधिकारिक YouTube चैनल पर भी निःशुल्क सीधे प्रसारित होगी। केवल अंग्रेज़ी और हिंदी में। यदि उस पहली शाम YouTube आपके लिए सबसे आसान हो, तो यह अच्छा विकल्प है।

💡 Good news: every livestream is free and open for everyone — no account, no login, no subscription. Just open the site, app, or channel on the day and press play. Want to watch a program again later? Replays will be available afterward — on TimelessToday with a subscription, and on Intelligent Existence with a separate purchase. Regional pricing is available. 💡 खुशख़बरी: हर सीधा प्रसारण सबके लिए निःशुल्क है और सभी के लिए उपलब्ध है। न कोई खाता चाहिए, न लॉग इन, न कोई सदस्यता। बस उस दिन वेबसाइट, ऐप्प या Youtube चैनल खोलिए और सीधे प्रसारण में जुड़ जाइए। बाद में इन कार्यक्रमों को दोबारा देखना चाहें, तो पुनः प्रसारण भी उपलब्ध होंगे। TimelessToday पर सदस्यता के साथ, और Intelligent Existence पर अलग से ख़रीद के साथ। क्षेत्रीय मूल्य भी उपलब्ध हैं।
2Optional · Watch togetherवैकल्पिक · साथ देखें

Show it on a TV or projector

टीवी या प्रोजेक्टर पर देखें (वैकल्पिक)

Watching together? Connect your computer or phone to a big screen. Three simple ways:

सब साथ मिलकर देखना चाहते हैं? अपने कंप्यूटर या फ़ोन को बड़ी स्क्रीन से जोड़ें। तीन आसान तरीके:

AHDMI cable — most reliable

AHDMI केबल, सबसे भरोसेमंद

Works with any laptop and any TV or projector that has an HDMI port. No extra internet needed.

किसी भी लैपटॉप और HDMI पोर्ट वाले किसी भी टीवी या प्रोजेक्टर के साथ काम करता है। अतिरिक्त इंटरनेट की आवश्यकता नहीं।

  1. Connect an HDMI cable from your laptop to the TV or projector. (Newer laptops may need a small USB-C–to-HDMI adapter, ~₹500 in any electronics shop.)
  2. On the TV/projector remote, press Input or Source and select HDMI.
  3. Open the livestream on the laptop and press the fullscreen button on the video player.
  4. For sound: use the TV speakers (audio travels through HDMI), or connect a speaker to the laptop’s headphone jack.
  1. HDMI केबल से लैपटॉप को टीवी या प्रोजेक्टर से जोड़ें। (नए लैपटॉप में USB-C से HDMI का छोटा अडैप्टर लग सकता है, जो किसी भी इलेक्ट्रॉनिक्स दुकान पर लगभग ₹500 में मिल जाता है।)
  2. टीवी/प्रोजेक्टर के रिमोट पर Input या Source दबाकर HDMI चुनें।
  3. लैपटॉप पर सीधा प्रसारण खोलें और वीडियो प्लेयर में फुल स्क्रीन बटन दबाएँ।
  4. आवाज़ के लिए: टीवी के स्पीकर इस्तेमाल करें (HDMI से आवाज़ भी चली जाती है), या लैपटॉप के हेडफोन जैक में स्पीकर लगाएँ।

BPhone → TV, wirelessly (casting)

Bफ़ोन से टीवी पर, बिना तार (कास्टिंग)

Needs a smart TV (or a Chromecast / Fire TV Stick) on the same Wi-Fi as your phone.

इसके लिए स्मार्ट टीवी (या Chromecast / Fire TV Stick) चाहिए, जो आपके फ़ोन के साथ एक ही Wi-Fi पर हो।

  1. Connect your phone and the TV to the same Wi-Fi network.
  2. Start the livestream in the TimelessToday app or browser on your phone.
  3. We support both Google Cast and Apple AirPlay for our mobile apps. Android: Tap the Cast icon in the video player or in your phone’s Quick Settings, then select your TV. iPhone: Tap the AirPlay icon in the video player, then select your Apple TV or AirPlay-compatible TV.
  4. The video appears on the TV; keep the phone plugged into its charger.
  1. फ़ोन और टीवी को एक ही Wi-Fi नेटवर्क से जोड़ें।
  2. फ़ोन पर TimelessToday ऐप्प या ब्राउज़र में सीधा प्रसारण शुरू करें।
  3. हम अपने मोबाइल ऐप्स के लिए Google Cast और Apple AirPlay, दोनों को सपोर्ट करते हैं। Android: वीडियो प्लेयर में या अपने फ़ोन की क्विक सेटिंग्स में Cast आइकन दबाएँ, फिर अपना टीवी चुनें। iPhone: वीडियो प्लेयर में AirPlay आइकन दबाएँ, फिर अपना Apple TV या AirPlay-संगत टीवी चुनें।
  4. वीडियो टीवी पर दिखने लगेगा। फ़ोन को चार्जर से लगाकर रखें।

CPhone → TV with a cable

Cफ़ोन से टीवी पर, केबल से

If Wi-Fi casting is not available: a USB-C–to-HDMI cable (Android/newer iPhones) or a Lightning-to-HDMI adapter (older iPhones) connects the phone directly to the TV. Then select the HDMI input on the TV, just like method A.

USB-C से HDMI केबल (Android/नए iPhone) या Lightning से HDMI अडैप्टर (पुराने iPhone) से फ़ोन को सीधे टीवी से जोड़ें। फिर तरीका A की तरह टीवी पर HDMI इनपुट चुनें।

🎥 Projector tips: darken the room for a brighter picture, project onto a white wall or sheet, and connect a powered speaker for sound — projector speakers are usually too quiet for a group. 🎥 प्रोजेक्टर के लिए सुझाव: साफ़ और चमकदार गुणवत्ता के लिए कमरे में अंधेरा रखें, सफ़ेद दीवार या चादर पर प्रोजेक्ट करें, और आवाज़ के लिए अलग स्पीकर लगाएँ। प्रोजेक्टर का अपना स्पीकर समूह के लिए प्रायः बहुत धीमा होता है।
3Get connectedकनेक्ट हों

How much internet do you need?

कितना इंटरनेट चाहिए?

Less than you might think. A steady 4G connection is usually enough. Test your speed at fast.com.

जितना आप सोचते हैं, उससे कम। एक स्थिर 4G कनेक्शन प्रायः पर्याप्त है। अपनी स्पीड fast.com पर जाँचें।

Qualityक्वालिटी Speed neededज़रूरी स्पीड Data per hour (approx.)प्रति घंटा डेटा
Audio onlyकेवल ऑडियो 0.5 Mbps ~0.2 GB
Standard video (SD, 480p)सामान्य वीडियो 1.5–3 Mbps ~0.7 GB
HD video (720p)HD वीडियो 3–5 Mbps ~1.5 GB
Full HD (1080p) — for projectorsफुल HD 5–8 Mbps ~3 GB
  • A phone hotspot works. A Jio / Airtel / Vi 4G hotspot with good signal comfortably streams SD or HD. Keep the phone near a window and on its charger.
  • If the video pauses or buffers, lower the quality in the player settings (the ⚙ gear icon) to 480p — the sound stays clear.
  • Ask others on the same connection not to download or watch videos during the livestream.
  • Have a second SIM or a neighbour’s hotspot ready as a backup connection.
  • फ़ोन का हॉटस्पॉट काफ़ी है। अच्छे सिग्नल वाला Jio / Airtel / Vi 4G हॉटस्पॉट SD या HD आराम से चला देता है। फ़ोन को खिड़की के पास और चार्जर पर रखें।
  • यदि वीडियो रुक-रुक कर चले, तो प्लेयर की सेटिंग्स (⚙ आइकन) में क्वालिटी घटाकर 480p करें — आवाज़ साफ़ बनी रहती है।
  • लाइवस्ट्रीम के दौरान उसी कनेक्शन पर दूसरों से डाउनलोड या वीडियो न चलाने को कहें।
  • बैकअप के लिए दूसरी SIM या पड़ोसी का हॉटस्पॉट तैयार रखें।
One day beforeएक दिन पहले

Get-ready checklist

तैयारी की सूची

No Internet in your location?आपके यहाँ इंटरनेट नहीं है?

Request a livestream replay media file

पुनः प्रसारण वीडियो का अनुरोध करें

If your village or area has no usable internet connection, you can request a video file of the Friday 31st broadcast. Simply call, text or WhatsApp this number: +91-7065552515 before August 14th 2026, when this line will close. Please tell us your name, location and roughly how many people would attend a viewing. Or email IndiaCustomerCare@timelesstoday.com.

यदि आपके गाँव या क्षेत्र में उपयोग-योग्य इंटरनेट नहीं है, तो आप शुक्रवार, 31 जुलाई तारीख़ के प्रसारण की एक वीडियो फ़ाइल का अनुरोध कर सकते हैं। कृपया 14 अगस्त 2026 से पहले इस नंबर पर कॉल, टेक्स्ट या WhatsApp करें: +91-7065552515। उसके बाद यह लाइन बंद हो जाएगी। कृपया हमें अपना नाम, स्थान और अनुमानित उपस्थित लोगों की संख्या बताएँ। या ईमेल करें: IndiaCustomerCare@timelesstoday.com

Venue showcase · 60 venuesस्थल प्रदर्शन · 60 स्थल

Want to showcase your community to the world?

क्या आप Zoom कॉल के द्वारा अपने क्षेत्र को कार्यक्रम स्थल से जोड़ना चाहते हैं?

Sixty venues across India will connect live into the Guru Puja event through Zoom — the hall, the decorations, and above all the audience, seen live by viewers around the world. Is your venue taking part? The full guide — equipment, Zoom setup, camera work, and rehearsal — is here.

भारत भर के 60 स्थल ZOOM के माध्यम से गुरु पूजा कार्यक्रम से सीधे जुड़ेंगे। हॉल, सजावट, और सबसे बढ़कर श्रोतागण, जिन्हें दुनिया भर के दर्शक सीधे प्रसारण में देखेंगे। क्या आपका स्थल भाग ले रहा है? पूरी मार्गदर्शिका, उपकरण, ज़ूम सेटअप, कैमरा वर्क और रिहर्सल सहित, gurupujacelebrationguide.com/showcase पर उपलब्ध है।

Venue showcase guide →स्थल प्रदर्शन गाइड →
Share your celebrationअपना उत्सव साझा करें

Share Your Guru Puja 60 Celebration

अपना गुरु पूजा 60 उत्सव साझा करें

Guru Puja 60 will be celebrated in hundreds of locations throughout India and around the world. While not every celebration will be connected to the New Delhi event, each one is a meaningful part of this extraordinary anniversary.

गुरु पूजा 60 भारत और दुनिया भर में सैकड़ों स्थानों पर मनाया जाएगा। हर उत्सव नई दिल्ली के कार्यक्रम से जुड़ा न भी हो, फिर भी वह इस असाधारण वर्षगांठ का एक महत्वपूर्ण हिस्सा है।

How will you be celebrating?

आप कैसे उत्सव मनाएँगे?

Please send us one photo or a short video (maximum 15 seconds) of your Guru Puja 60 celebration using the link below.

कृपया अपने उत्सव की एक फ़ोटो या एक छोटा वीडियो (अधिकतम 15 सेकंड) हमें भेजें।

Your submission may be featured as part of our worldwide celebration or included in future Guru Puja 60 highlights as we continue celebrating this remarkable milestone throughout the year.

आपकी प्रविष्टि हमारे विश्वव्यापी उत्सव के हिस्से के रूप में दिखाई जा सकती है, या भविष्य की गुरु पूजा 60 झलकियों में शामिल की जा सकती है।

Upload your photo or video here →अपनी फ़ोटो या वीडियो यहाँ अपलोड करें →
Need help?मदद चाहिए?

Ask a question

प्रश्न पूछें

Fill this in and press the button — it opens WhatsApp with your message ready to send. No typing in English needed; write in any language.

इसे भरकर बटन दबाएँ — आपका संदेश तैयार होकर WhatsApp में खुल जाएगा। आप किसी भी भाषा में लिख सकते हैं।

WhatsApp helpline: +91-7065552515
The line will be open until August 14, 2026 to support community screenings of Guru Puja broadcasts.
You can message us in Hindi or English.
Alternatively, email IndiaCustomerCare@timelesstoday.com.
WhatsApp हेल्पलाइन: +91-7065552515
गुरु पूजा प्रसारणों के सामुदायिक प्रदर्शनों में सहायता के लिए यह लाइन 14 अगस्त 2026 तक खुली रहेगी।
आप हमें हिंदी या अंग्रेज़ी में संदेश भेज सकते हैं।
या फिर ईमेल करें: IndiaCustomerCare@timelesstoday.com